फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Minor Cut, Crop drowned

मझुई में माइनर कटने से 100 बीघे खेत जलमग्न

Fri, 22 Jul 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 22 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Minor Cut, Crop drowned
गांववासियों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

 लंभुआ तहसील क्षेत्र के मझुई गांव से गुजरी खुदौली माइनर में बुधवार की रात अचानक अज्ञात कारणों से कटान हो गई। कटान से माइनर का पानी  खेतों में जाने लगा। ग्रामीणों ने कटान रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कटान की जानकारी ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर कोई भी कर्मचारी मझुई गांव नहीं भेजा गया। पिछले तीन दिनों से लगातार माइनर का पानी बहने से तकरीबन 100 बीघे खेत व गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया है। गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिनों से माइनर का पानी बहने से धान की नर्सरी भी चौपट होने के कगार पर है। ग्रामीणों के मुताबिक एक निजी तालाब में डाली गई हजारों मछलियां भी बह गई है। शुक्रवार को भी  सिंचाई विभाग की ओेर से कटान रोकने के उपाय शुरू नहीं किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आवागमन ठप, स्कूली बच्चे परेशान
लंभुआ। माइनर कटान होने के चलते प्राथमिक विद्यालय मझुई के चारों ओर जलभराव हो गया है। विद्यालय परिसर के आस-पास जलभराव होने से विद्यार्थियों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।उपजिलाधिकारी लंभुआ रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed