{"_id":"6584855c1947eac34600a939","slug":"minor-cut-40-bigha-crop-submerged-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7087-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: माइनर में कटान, 40 बीघे की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: माइनर में कटान, 40 बीघे की फसल जलमग्न
Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
माइनर की पटरी बांधते ग्रामीण। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमहट (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र दूबेपुर की सुल्तानपुर माइनर में अंकारीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणोें से कटान हो गई। इससे माइनर का पानी आसपास के करीब 40 बीघे खेत में भर गया। पानी के बहाव से करीब पांच मीटर नहर की पटरी भी कट गई। आसपास के खेतों में लगी गेहूं, सरसों व आलू समेत अन्य फसलें डूब गईं। आनन-फानन ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिंचाई खंड के अधिकारियों को दी। दोपहर बाद कटान स्थल को बांधने का काम शुरू किया गया।
दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र में सिंचाई खंड की ओर से नहर व माइनर का संचालन किया जा रहा है। हाल में रबी की फसल की बोआई के लिए रोस्टर के अनुरूप पानी छोड़ा गया है। बुधवार को ऊंचगांव के पास अजियाउरदेई माइनर ओवरफ्लो हो गई थी। वहां करीब 50 बीघा खेत जलमग्न हो गया था।
इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही बृहस्पतिवार सुबह सुल्तानपुर माइनर में अंकारीपुर के पास कटान हो गई। अज्ञात कारणों से हुई कटान से माइनर का पानी खेताें में जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कटान स्थल को बांधने की कोशिश की लेेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। करीब पांच मीटर नहर की पटरी कट गई। इसके बाद सिंचाई खंड के अधिकारियों को कटान होने की जानकारी दी गई। दोपहर बाद कटान स्थल को बंंधवाया गया। तब तक करीब 40 बीघे खेत जलमग्न हो गए।
इन किसानों के खेत डूबे
अमर बहादुर यादव, सुरेश यादव, गया प्रसाद यादव, मायावती, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सीताराम समेत अन्य किसानों का काफी नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि आलू व सरसों के खेत में अधिक पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से प्मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
भेजा जाएगा नोटिस
अंकारीपुर के पास नहर की पटरी को कुछ लोगों ने काट दिया है। नहर की पटरी काटना गलत है। इसकी जांच अवर अभियंता से कराई जा रही है। जल्द ही संबंधित व्यक्तियों को विभागीय स्तर पर नोटिस भेजा जाएगा।
- राम प्रकाश प्रजापति, एक्सईएन, सिंचाई खंड