फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'Milan' program at Anganwadi centers starts tomorrow

Sultanpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलन कार्यक्रम कल से

Sun, 27 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Milan' program at Anganwadi centers starts tomorrow
सुल्तानपुर। बच्चों और महिलाओं के पोषण से जुड़ी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर संवाद और गतिविधियों के जरिये दी जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लाभार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिभावकों के साथ बैठक कर लाभार्थियों से संवाद करेंगी। दूसरे दिन केंद्रों पर पोषणयुक्त व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन होगा। अभिभावकों को स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक आहार तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। तीसरे दिन कुपोषण को मात देकर स्वस्थ होने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे दूसरे परिवारों को भी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की निगरानी के लिए जिले के 85 सेक्टरों की जिम्मेदारी मुख्य सेविकाओं को सौंपी गई है। एक सेक्टर में करीब 25 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed