Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Message of women safety given through photo exhibition

छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दिया महिलाओं की सुरक्षा संदेश

Sat, 17 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Message of women safety given through photo exhibition
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में जनपदीय संग्रहालय में शनिवार को नौ दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए समाज को संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट स्थित जनपदीय संग्रहालय में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राणा प्रताप महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव भोले मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में माता रानी के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही मूर्ति कलाओं के चित्र भी प्रदर्शित किए गए। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं के सशक्तीकरण व उनके सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई के चित्र को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए समाज को संदेश दिया। जनपदीय संग्रहालय के लेखाकार लाल बहादुर यादव ने बताया कि संग्रहालय के कार्यदिवस में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा सकता है। इस मौके पर हृदय नारायण सिंह, बबलू समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed