{"_id":"5f8b1b568ebc3e9b7f06fa5b","slug":"message-of-women-safety-given-through-photo-exhibition-sultanpur-news-lko545770382","type":"story","status":"publish","title_hn":"छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दिया महिलाओं की सुरक्षा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दिया महिलाओं की सुरक्षा संदेश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में जनपदीय संग्रहालय में शनिवार को नौ दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए समाज को संदेश दिया गया।
शहर के सुपर मार्केट स्थित जनपदीय संग्रहालय में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राणा प्रताप महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव भोले मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में माता रानी के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया।
साथ ही मूर्ति कलाओं के चित्र भी प्रदर्शित किए गए। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं के सशक्तीकरण व उनके सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई के चित्र को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की सराहना की।
विज्ञापन
साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए समाज को संदेश दिया। जनपदीय संग्रहालय के लेखाकार लाल बहादुर यादव ने बताया कि संग्रहालय के कार्यदिवस में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा सकता है। इस मौके पर हृदय नारायण सिंह, बबलू समेत कई लोग मौजूद रहे।