फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Message of communal harmony echoed through Qawwalis

Sultanpur News: कव्वालियों से गूंजा सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Message of communal harmony echoed through Qawwalis
शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में शनिवार रात आयोजित जश्न-ए-वारिस पाक में कव्वाली प्रस्तुत करते कव्व
सुल्तानपुर। शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में शनिवार रात जश्न-ए-वारिस पाक का 32वां आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी। आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में शांति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक मोबीन अहमद लड्डन बाबा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वारिस अली शाह के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि वारिस अली शाह ने अपने जीवन में प्रेम, समानता और एकजुटता का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में कव्वाल शमीम अनवर और मेरठ के वारिस साबरी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

चेन्नई उच्च न्यायालय के जस्टिस शमीम अहमद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लड्डन बाबा ने कहा कि आज के दौर में नफरत को खत्म कर मोहब्बत फैलाने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के नेता अख्तर राइन ने कार्यक्रम को गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी बड़ा मंच है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर जश्न मनाते हैं। इस मौके पर सिराज अहमद भोला, गुलाम मोईनुद्दीन, खुर्शीद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed