फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mercury dipped to 4 degree centigrade

सर्दी का सितम, पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Wed, 16 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। रात के साथ ही सुबह व शाम के समय गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। गलन भरी ठंड से न्यूनतम पारा गिरने का सिलसिला जारी है। दो दिन तक न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री  सेल्सियस रहने के बाद मंगलवार की रात में पारा लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



रात में चल रही शीतलहरी से बचाव के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के समुचित इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ जगहों को छोड़कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल कलेक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय, तहसील समेत कई अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों, यात्रियों व अन्य लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


 बुधवार को सुबह के समय धुंध छाई रहने से लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड के बीच छोटे बच्चों को स्कूल  जाना पड़ रहा है। करीब साढ़े सात बजे धुंध साफ होने से धूप निकल आई। दोपहर के समय धूप  होने से  लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शहर समेत  ग्रामीण इलाकों  में लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यास्त होने के बाद एक बार फिर गलन भरी ठंड होने लगी। ठंड बढ़ने के साथ ही दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। मौसम  विभाग  के मुताबिक मंगलवार इस सीजन की सबसे ठंड रात रही है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय    कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम  तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री  सेल्सियस से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.8  डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed