{"_id":"0979ecdecd55f85e4e9725cbab600832","slug":"mercury-dipped-to-4-degree-centigrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्दी का सितम, पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम, पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदले मिजाज से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। रात के साथ ही सुबह व शाम के समय गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। गलन भरी ठंड से न्यूनतम पारा गिरने का सिलसिला जारी है। दो दिन तक न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद मंगलवार की रात में पारा लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रात में चल रही शीतलहरी से बचाव के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के समुचित इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ जगहों को छोड़कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल कलेक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय, तहसील समेत कई अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों, यात्रियों व अन्य लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय धुंध छाई रहने से लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड के बीच छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। करीब साढ़े सात बजे धुंध साफ होने से धूप निकल आई। दोपहर के समय धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
सूर्यास्त होने के बाद एक बार फिर गलन भरी ठंड होने लगी। ठंड बढ़ने के साथ ही दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार इस सीजन की सबसे ठंड रात रही है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।