फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   medical students

यूक्रेन में फंसी सुल्तानपुर की मेडिकल छात्रा

Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
medical students
महिमा सिंह। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच सुल्तानपुर शहर की एक छात्रा पांच सौ अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बंकर में फंसी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी छात्र-छात्राएं भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। छात्रा के परिवारीजन बेटी के कुशल क्षेम को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी व्यवसायी गंगा सिंह की इकलौती बेटी महिमा सिंह यूक्रेन की राजधानी कीव के बुकबुलेज कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। तीन सेमेस्टर पास करने के बाद जुलाई 2021 में महिमा घर आई थी। एक माह रहने के बाद अगस्त में वापस यूक्रेन चली गई। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पांच मार्च को होने वाली थी। इसके बाद एक माह की छुट्टी पर महिमा घर आती। इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ गई।
विज्ञापन

जंग छिड़ने के बाद महिमा समेत पांच सौ अन्य मेडिकल के छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए कीव में ही एक बंकर में छिपे हैं। महिमा ने शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए खुद के साथ ही बंकर में फंसे अन्य छात्र-छात्राओं का हाल दिखाया। महिमा ने बताया कि हम सभी लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। दूतावास की तरफ से बताया गया है कि कैश, पासपोर्ट, आईडी फ्रूफ, मोबाइल फोन के साथ ही अपना लैपटॉप साथ में रखें। जल्द ही उन तक मदद पहुंचेंगी। महिमा ने बताया कि दो दिनों से लगातार सभी बंकर में है। समय बीतने के साथ ही बंकर में खाने-पीने की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed