{"_id":"621a744f4f42f3517935aa78","slug":"medical-student-sultanpur-news-lko6195586130","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में पढ़ाई कर रही शुभांगी सिंह ने ली बंकर में पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में पढ़ाई कर रही शुभांगी सिंह ने ली बंकर में पनाह
यूक्रेन के कीव में फंसी मेडिकल छात्रा शुभांगी सिंह
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में शहर के निरालानगर की रहने वाली मेडिकल की छात्रा शुभांगी सिंह भी फंसी हुई है। वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता और मां से बात करते हुए शुभांगी ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
निरालानगर निवासी डॉ. प्रवीन कुमार सिंह की पुत्री शुभांगी सिंह वर्ष 2017 में यूक्रेन की राजधानी कीव में नेशनल यूनिवर्सिटी मुलेट में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई थीं। शुभांगी का पांचवां सेमेस्टर पूरा होने वाला है। इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में शुभांगी भी राजधानी कीव में फंसी हुई है। रविवार को एक के बाद एक हो रहे मिसाइल अटैक और फायरिंग से डरी शुभांगी ने वीडियो कॉल कर भारत सरकार से गुहार लगाई कि सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्वेदश पहुंचाया जाए। शुभांगी ने बताया कि जब भी सायरन बजता है तो सभी छात्र-छात्राएं भागकर बंकर में पहुंच जाते हैं। शुभांगी के पिता डॉ. प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि शुभांगी के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं के पास खाने का सामान खत्म हो रहा है। शुभांगी की मां अपनी बेटी को लेकर परेशान हैं। परिवार के लोग यूक्रेन के हालात पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।