फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mdm

एमडीएम के लिए मिला 9830 क्विंटल राशन

Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
mdm
सुल्तानपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों व मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम का संचालन करने के लिए 9830.11 क्विंटल राशन आवंटित हुआ है। इसमें 6586.18 क्विंटल चावल और 3243.93 गेहूं है। इस राशन से तीन माह एमडीएम उपलब्ध हो सकेगा। तेल, दाल, मसाला के लिए खर्च मध्याह्न भोजन निधि खातों में पड़े पैसों से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े 344 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 270 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 61,449 बच्चे नामांकित है। इसके साथ ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 25,561 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। जिले में कक्षा छह से आठ तक मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों में 87,010 विद्यार्थी नामांकित हैं। बुधवार से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन होना है। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना भी फिर से शुरू होनी है। इसके लिए राशन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एमडीएम संदीप यादव ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित कोटेदार के यहां से आवश्यकतानुसार राशन का उठान करवा कर सुरक्षित रखवा लें। खाद्य तेल, सब्जी मसाला, ईंधन व अन्य सामग्री के क्रय करने के लिए कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि एमडीएम निधि खातों से खर्च की जाएगी। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना संचालित करने के लिए सफाई व सुरक्षा का विशेष ख्याल करने के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed