फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Maths and science teachers did not get appointment letter

विज्ञान-गणित शिक्षकों को नहीं मिल सका नियुक्ति पत्र

Mon, 21 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

मेरिट सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र सोमवार देर शाम तक जारी नहीं हो सके। नियुक्ति पत्र की आस में दिन भर अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय और डायट का चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन


रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान व गणित शिक्षकों की काउंसलिंग हुई थी। सोमवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण होना था लेकिन मेरिट सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बाद दिन भर बेसिक शिक्षा विभाग कर्मी सूची दुरुस्त कराने में लगे रहे। रविवार को मेरिट सूची जारी होते ही अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों ने विज्ञान शिक्षकों की लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आरोप है कि पांचवीं एवं छठी काउंसलिंग में रिक्त सीटों पर काउंसलिंग कराने के बावजूद उनसे कम मेरिट के अभ्यर्थी सूची में शामिल हैं जबकि उनका नाम नदारद है। आरोपों के बाद सोमवार को सूची दुरुस्त कराने के लिए विभागीय कर्मी लगे रहे। देर शाम तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका। इस बावत प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि शिकायतों के सापेक्ष सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार करने का काम चल रहा है। देर रात तक नियुक्ति पत्र के लिए सूची जारी कर दी जाएगी। मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed