{"_id":"5d9786998ebc3e93a04e90e1","slug":"married-woman-murdered-for-not-getting-dowry-sultanpur-news-lko485200376","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राईबीगो गांव में बृहस्पतिवार की रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया भादी गांव निवासी राम अंजोर ने वर्ष 2015 में अपनी पुत्री कविता(25) की शादी कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव निवासी शीतला प्रसाद के पुत्र रामभवन उर्फ रुदल के साथ किया था।
विवाह के समय मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राम भवन उर्फ रुदल दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मायके वालों ने असमर्थता जताते हुए बाइक देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही ससुराल वाले कविता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात ससुराल वाले कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को सीओ सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता राम अंजोर की तहरीर पर पुलिस ने पति रामभवन उर्फ रुदल, ससुर शीतला प्रसाद, सास, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।