फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married a Hindu girl after converting her religion.

Sultanpur News: हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married a Hindu girl after converting her religion.
सुल्तानपुर। शहर की एक कॉलोनी में धर्म परिवर्तन के बाद निकाह कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि युवती को सकीना बताकर मौलवी से निकाह पढ़वाया गया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक इमरान का काम के सिलसिले में घर पर आना-जाना था। इस बीच उसकी बेटी से नजदीकी बढ़ी। वह गुपचुप बेटी को हिंदू देवी-देवताओं के प्रति बरगलाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह बेटी घर से कहीं निकली। शाम तक जब वह घर पर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर वह इमरान के साथ मिली। इसपर पुत्री को घर चलने के लिए कहा तो इमरान बोला कि उसने इस्लाम स्वीकार कर अपना नाम सकीना रख लिया है। दोनों का निकाह भी हो गया है। ऐसे में वह घर नहीं जाएगी। पिता किसी तरह से पुत्री को समझाकर घर ले आए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इमरान पर पुत्री को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे भी पहुंच गए। उन्होंने इमरान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसपर नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के बयान के आधार पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। इमरान को हिरासत में लिया गया है।
जनवरी में युवती ने दर्ज कराया था दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का केस
इससे पूर्व जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पांच जनवरी को कोतवाली नगर में दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि केस दर्ज होने के करीब 15 माह पूर्व युवक ने अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की थी।

20 अगस्त 2024 को वह युवक से मिलने कलेक्ट्रेट में आई तो उसे बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया। वहां दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया। शंका होने पर युवती ने पूछा तो उसने अपना नाम महमूद खान बताते हुए कहा कि धर्म स्वीकार करते हुए शादी नहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी दो-तीन लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने लगा। जबरन मांस भी खिला दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article