फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Many retired doctors sent reappointments Resume

कई रिटायर्ड डॉक्टरों ने दोबारा नियुक्ति को भेजा बायोडाटा

Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Many retired doctors sent reappointments Resume
च‌िक‌ित्‍सक
केंद्र सरकार की पहल पर अब जिले में भी रिटायर्ड चिकित्सक मरीजों की सेवा कर करेंगे। इस व्यवस्था से जिले में तैनात उम्र दराज चिकित्सकों की दोबारा नियुक्ति होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में तैनात कई चिकित्सकों ने अपना बायोडाटा महानिदेशक स्वास्थ्य लखनऊ को भेजा है।
विज्ञापन


जिले में कुल 13 सीएचसी हैं, जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रत्येक सीएचसी पर दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही हाल जिला अस्पताल का है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ और चर्मरोग विशेषज्ञ नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट अथवा फिर महानगरों को रुख करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दोबारा नियुक्ति के लिए रिटायरमेंट के दो महीने पहले आवेदन करने के लिए सकुर्लर जारी किया गया है। जिले में सर्कुलर आने के बाद सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने जिले में सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात रहे कई चिकित्सकों को इसकी जानकारी दे दी है।

कई ऐसे चिकित्सक हैं जो रिटायर होने वाले हैं। 13 सीएचसी और जिला अस्पताल में कुल मिलाकर 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसके साथ ही एनेस्थिशिया विशेषज्ञ के दो पद रिक्त चल रहे हैं। 

मनचाहे स्थान पर दी जाएगी तैनाती
सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि उन्हें सर्कुलर मिल गया है। इसकी जानकारी कई चिकित्सकों को दे दी गई है। रिटायर्ड होने वाले चिकित्सक अपना बायोडाटा महानिदेशक लखनऊ भेज रहे हैं। लखनऊ में सबका बायोडाटा पहुंचने के बाद ही उन्हें मनचाहे स्थान पर तैनाती दी जाएगी। 


रिटायर होने के बाद दोबारा सेवा देने में कुछ परेशानी
सुल्तानपुर। रिटायर होने वाले एक चिकित्सक ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल तो ठीक है, लेकिन व्यवस्था में कुछ दिक्कत भी है। जैसे दोबारा तैनाती के बाद चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। उम्र ज्यादा होने के बावजूद उन्हें हर समय कॉल पर ऑनलाइन रहना होगा। ज्यादा उम्र होने की वजह से यह संभव नहीं है कि चिकित्सक हमेशा मरीजों को देखने के लिए उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed