फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Many investors also become agents due to the lure of four percent additional interest

चार फीसदी अतिरिक्त ब्याज के लालच में एजेंट भी बन गए कई निवेशक

Tue, 14 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Many investors also become agents due to the lure of four percent additional interest
सुल्तानपुर। अनी बुलियन कंपनी में मोटी रकम लगाने वाले कई निवेशक चार प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के लालच में कंपनी के एजेंट भी बन गए। कंपनी का एमडी प्रदेश के कई जिलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गया है। अब वह निवेशकों को मोबाइल फोन से ऑडियो भेजकर मोहलत मांग रहा है। साथ ही कोर्ट में हाजिर होकर निवेशकों की पाई-पाई वापस करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता ने निवेशकों को फंसाने के लिए गहरी साजिश रची थी। अजीत गुप्ता ने कंपनी में निवेश करने वाले अधिकांश लोगों को एजेंट भी बना लिया। उसने कंपनी में निवेशक के साथ ही एजेंट बनने वाले लोगों को चार प्रतिशत ज्यादा ब्याज देने की बात कही।
विज्ञापन

भोले-भाले किसानों ने उसके झांसे में आकर अपनी मोटी रकम गवां दी। फर्जीवाड़े के बाद लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या में एक के बाद एक पांच मुकदमा दर्ज होने के बाद कंपनी का एमडी अजीत गुप्ता, उसके रिश्तेदार और कई एजेंट भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जुलाई के बाद कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता ने मोबाइल फोन के जरिए ऑडियो संदेश अपने निवेशकों को जारी किया है। ऑडियो में वह कोर्ट में पेश होकर सभी निवेशकों की पाई-पाई वापस करने का दावा कर रहा है।
अनी बुलियन कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश करने वाले लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि जब भी एमडी को वे फोन करते हैं। उसका मोबाइल बंद मिलता है। कभी फोन मिल भी गया तो वह फोन उठता नहीं या फिर काट दिया जाता है।

बल्दीराय थाने में अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अंजनी कौशल, संतोष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन मौर्य को सौंपी गई है। जिन लोगों ने अनी बुलियन कंपनी में निवेश किया है, उनसे अभिलेखीय साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। तफ्तीश में सभी पहलू शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed