{"_id":"606746de8ebc3ee974450cb3","slug":"man-injured-in-dispute-dead-in-trauma-centre-sultanpur-news-lko5723705125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हमले में घायल एक युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोतीगंज नहर पुल पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से आवागमन प्रभावित रहा।
गोसाईंगंज क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी रिजवान अहमद, मोहम्मद अंसार और फिरोज अहमद पुत्रगण इस्तिखार 28 मार्च को मोतीगंज बाजार गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक बाजार से लौटते समय नहर के पास सलारपुर गांव के ही शहबान, रिजवान खान, सूफियान, तस्लीम खान, मोईद खान, मसूद उर्फ मस्सू, अमन व दो-तीन अन्य लोगों ने तीनों भाइयों पर हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अंसार की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया था। घायल रिजवान अहमद ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मोहम्मद अंसार की ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में मौत हो गई। शुक्रवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवारीजन शव लेकर मोतीगंज नहर पुल पर पहुंच गए और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों की मांग है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जाम-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसओ श्याम नरायन पांडेय ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और करीब एक घंटे बाधित मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।