{"_id":"5d3743788ebc3e6d023950b1","slug":"make-positive-use-of-social-media-sultanpur-news-lko472426391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का सकारात्मक रूप में करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया का सकारात्मक रूप में करें प्रयोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सामाजिक सरोकार की शृंखला में अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में हुई।
कॉलेज के अंबेडकर हॉल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी’ विषय पर जिले के महाविद्यालयों की नौ टीमों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में केएनआईपीएसएस की छात्रा मंजरी शर्मा व किरन सिंह की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कमला नेहरू विधि संस्थान की रुपाली सिंह व देवदीप मालवीय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर राणा प्रताप पीजी कॉलेज की साक्षी पांडेय व वर्तिका तिवारी की टीम रही। विजेताओं को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र केएनआई के पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवंत सिंह व चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने प्रदान किया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सांत्वना पुरस्कार श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज की छात्रा सरिता देवी और शुभम सिंह तथा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ममता यादव व बजरंग बहादुर यादव को दिया गया।
निर्णायक मंडल में राणा प्रताप पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष इंद्रमणि कुमार, गनपत सहाय पीजी कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डा.ॅ नीलम तिवारी व केएनआईपीएसएस के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन रावत शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को स्पीच व डिबेट का अंतर समझाते हुए उन्हें और मेहनत करने की सलाह दी।
साथ ही एक ही विषय पर बार-बार चर्चा करते रहने से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।