फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Make cancer patients aware: DM

कैंसर रोगियों को जागरूक करें : डीएम

Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Make cancer patients aware: DM
सुल्तानपुर। आशा व एएनएम गांव में कैंसर रोगियों को जागरूक करते हुए उनकी पहचान करें। महिलाओं में ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर अक्सर देखा जा रहा है। मुंह के कैंसर के मामले भी लोगों में दिख रहे हैं। इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। इसके लिए आज से तीन माह तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ये बातें डीएम जसजीत कौर ने कैंसर विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन





सेवाभारती एवं राष्ट्र सेविका समिति की ओर से रविवार को शहर के दरियापुर स्थित एक मैरिज लॉन में आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गोष्ठी के पहले दिन का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने कहा कि तंबाकू से मुख के साथ कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू को ही माना जाता है।
विज्ञापन




इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अलका सिंह व संस्थापक अध्यक्ष सूर्यदेव ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. जीके रथ एवं डॉ. पवन गुप्ता ने तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के साथ ही उससे बचने के उपाय बताए। सोमवार को दूसरे दिन ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. सुनीत त्रिपाठी, दयाराम चौरसिया, बलवंत सिंह, रेखा सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, राज नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







कार्यक्रम में करीब 400 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी के लंच की व्यवस्था मौके पर की गई थी। संख्या अधिक होने से भोजन कक्ष में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्लेट धुलकर आते ही लूट सी मच रही थी। वहीं कुछ महिलाओं ने जूठी प्लेट भी उठा ली।




कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाहर घूम रहे काले रंग के कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने कई आशा कार्यकर्ताओं को काटने का प्रयास किया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसको दूर भगाया। वहीं आगे जाने पर कुत्ते ने कई अन्य लोगों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed