Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Major trains of the route running no room

Sultanpur News: नो रूम चल रहीं रूट की प्रमुख ट्रेनें

Mon, 05 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Major trains of the route running no room
सुल्तानपुर। गर्मी की छुट्टियों में रूट की प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच फुल हो चुके हैं। सोमवार व आसपास के दिनों में कुंभ, हिमगिरि व अन्य चार ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। बेगमपुरा एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच में वेटिंग 200 के ऊपर चल रही है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए तत्काल टिकट हासिल करने को लेकर मारामारी मची है।
विज्ञापन



इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में परिवार के संग हिल स्टेशन व अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा पर बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। हिल स्टेशनों को जाने वाली रूट की प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल होने लगी हैं। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में छह जून को 167, आठ जून को 152, नौ जून को 110 व 11 जून को 159 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन



वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली डेली बेगमपुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार को 422, मंगलवार को 231 व बुधवार को 199 वेटिंग चल रही है। हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सात जून को 60 व 10 जून को 66 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाराणसी-जोधपुर मरुधर अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में छह जून को 254, नौ जून को 234 व 11 जून को 214 वेटिंग चल रही है। पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में नौ जून को 102 वेटिंग है।



गाजीपुर से कटरा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में नौ जून को 266 व 16 जून को 203 वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में प्रमुख ट्रेनों का वेटिंग ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed