{"_id":"688282dad2bd8cb5ae0e0bfe","slug":"mahuaria-road-will-be-known-as-keshav-marg-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-137626-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केशव मार्ग के नाम से जाना जाएगा महुअरिया रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केशव मार्ग के नाम से जाना जाएगा महुअरिया रोड
Fri, 25 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
घासीगंज वार्ड में पौधरोपण करते विभिन्न संगठनों के लोग।
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर के घासीगंज में महुअरिया रोड को अब केशव मार्ग के नाम पर जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने नाम प्रस्तावित किया। उन्होंने मार्ग को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डाॅ. केशव राव बलिराम हेडगेवार को समर्पित किया।
घासीगंज में महुअरिया रोड की दोनों पटरियों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वर्षा काल में करीब पांच हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 100 से अधिक स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर संयुक्त सेवा समिति के संरक्षक डाॅ. एके सिंह, डाॅ. सुधाकर सिंह, सरदार बलदेव सिंह, संतोष सिंह, रंजीत सिंह, राजेश तिवारी, सभासद दिनेश चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।