फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Magic driver crushed by speeding vehicle

Sultanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने मैजिक चालक को रौंदा

Fri, 16 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Magic driver crushed by speeding vehicle
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र लंभुआ में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मदनपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह मैजिक का टायर बदल रहे चालक व खलासी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी गंंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी खलासी को परिजन जौनपुर लेकर चले गए। हादसे का कारण भीषण कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव निवासी रामसेवक यादव (50) मैजिक लेकर सुल्तानपुर जा रहा था। उसके साथ जौनपुर जिले के महराजगंज कोतवाली के राजाबाजार निवासी खलासी इरशाद (38) भी था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे अचानक मैजिक का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


उस वक्त घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम थी। सड़क किनारे मैजिक को खड़ा करके चालक व खलासी टायर बदलने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही चालक रामसेवक यादव की मौत हो गई जबकि खलासी इरशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जख्मी खलासी को लेकर उसके परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed