फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lover murdered by calling from Lucknow

Sultanpur News: लखनऊ से बुलाकर प्रेमी की हत्या

Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lover murdered by calling from Lucknow
मृतक गंगा प्रसाद।  फाइल फोटो
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। प्रेमी को लखनऊ से घर बुलाकर महिला ने कुल्हाड़ी से मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। वारदात में पति ने भी साथ दिया। दंपती ने वारदात की सूचना खुद ही थाने पहुंचकर दी। एसपी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन




वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनतरी मजरे दानगंज निवासी गंगा प्रसाद चौबे (42) लखनऊ स्थित हिमालय कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था। उसका सुल्तानपुर जिले के फतेहपुर संगत चपरहवा निवासी प्रदीप निषाद की पत्नी पद्मावती के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी प्रदीप को हो गई थी जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन



शनिवार को पद्मावती ने गंगा प्रसाद को फोन करके मिलने के लिए घर बुलाया था। रात करीब नौ बजे गंगा प्रसाद लखनऊ से फतेहपुर संगत चपरहवा गांव प्रदीप के घर पहुंचा था। रात में उसका हाथ-पैर बांधने के बाद जमकर पीटा गया। रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे दंपती उसे गांव से बाहर चकमार्ग पर लेकर पहुंचे और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद दंपती हत्या की सूचना देने खुद ही थाने पहुंच गए। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दंपती को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। गंगा प्रसाद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।




बनतरी निवासी हरिनाथ प्रसाद दुबे को गोसाईंगंज थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह गंगा प्रसाद चौबे की हत्या की सूचना फोन से दी। इसके बाद हरिनाथ अपनी बहू रीता चौबे के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मुंबई में नौकरी करता था। बेटा मुंबई के शांतिवली में रहता था पड़ोस में ही पारस निषाद का मकान भी था।


मकान में पारस निषाद का भाई प्रदीप निषाद अपनी पत्नी पद्मावती और बच्चों के साथ रहता था। वहीं से गंगा प्रसाद और प्रदीप में जान-पहचान हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे से प्रदीप ने रुपये लिए थे। रुपये देने के लिए प्रदीप ने उनके बेटे को बुलाया था। उन्हें नहीं पता कि बेटे को लखनऊ से बुलाकर क्यों हत्या कर दी। मुझे इंसाफ चाहिए।



पति की हत्या की सूचना मिलने के बाद रीता चौबे गोसाईंगंज थाने पहुंची। पति का शव देखकर वह बेसुध हो गई। उसके मुंह से कुछ भी नहीं निकल रहा था। उसके साथ आए लोगों ने बताया कि गंगा प्रसाद की दो बेटी और एक बेटा है।


मुंबई में गंगा प्रसाद से पत्नी पद्मावती के अवैध संबंध की जानकारी होने पर प्रदीप 28 जनवरी 2023 को मुंबई छोड़कर गांव चला आया था। गांव आने के बाद भी पत्नी की गंगा प्रसाद से फोन पर लगातार बात होती रही। प्रदीप ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे गंगा प्रसाद घर पहुंचा था।



रात में उससे पत्नी से संबंध को लेकर बातचीत की थी। पिटाई करने के बाद उसे लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में गंगा प्रसाद ने धमकी दी कि छूटने के बाद पूरे परिवार को खत्म कर देगा। धमकी देने के बाद मैंने लाठी से पीटा और पत्नी ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed