फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lover couple jumped in front of train, young man dies

ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी युगल, प्रेमी की मौत

Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lover couple jumped in front of train, young man dies
सुल्तानपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस के सामने रविवार की देर रात एक प्रेमी युगल ट्रेन के सामने कूद गया। इस घटना में ट्रेन से कटकर प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन चालक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-राजगीर के बीच चलने वाली 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस रविवार की रात 12.58 बजे जैसे ही लंभुआ कस्बा पार कर बेदूपारा गांव के समीप पहुंची। तभी एक युवक-युवती ट्रेन के सामने कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के पोल संख्या 892/4 के समीप हुए हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन पर दी। महारानी पश्चिम के स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना लंभुआ के स्टेशन अधीक्षक को दी।
लंभुआ स्टेशन अधीक्षक ने घटना से लंभुआ कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही यूपी 100 के साथ ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस कर्मियों को रमेश प्रजापति (19) निवासी हथौड़ा कोतवाली लंभुआ का शव मिला, जबकि युवती गंभीर रूप से जख्मी थी।
पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लंभुआ कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया है कि ट्रेन से कटकर रमेश प्रजापति की मौत हुई है जबकि युवती घायल है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। युवती के घर वाले भी हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed