{"_id":"07e92a412e882e229b4a9e8c32081aa3","slug":"lohia-installment-of-housing-do-not-receive-bdo-rebuked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास की किस्त नहीं मिलने पर बीडीओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास की किस्त नहीं मिलने पर बीडीओ को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त फैजाबाद ने शनिवार को ब्लॉक संग्रामपुर के समग्र ग्राम अम्मरपुर में चौपाल लगाकर बिंदुवार समीक्षा की। खामी मिलने पर बीडीओ संग्रामपुर, सीडीपीओ व मृदा परीक्षण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधर जाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एसके मिश्र ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को ब्लॉक संग्रामपुर के समग्र ग्राम अम्मरपुर में चौपाल लगाकर बिंदुवार समीक्षा की। लाभार्थी कोयला देवी द्वारा लोहिया आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन में धनराशि खाते में भिजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की ओर से बच्चों व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार नहीं देने पर सीडीपीओ व वर्ष भर बाद रिपोर्ट देने पर मृदा परीक्षण अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए सुधर जाने का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा मंडलायुक्त ने पेंशन, आवास, प्रसाधन सड़क सहित समस्त निर्धारित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे मंडलायुक्त ने सीएचसी अमेठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने सीएमओ आनंद ओझा को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम जगतराज त्रिपाठी, सीडीओ ओम प्रकाश, डीडीओ ओपी पांडेय, एडीएम सूर्य नारायन यादव, एसडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।