{"_id":"5f3961e08ebc3e3cae135499","slug":"lodhpur-railway-crossing-will-not-be-closed-now-sultanpur-news-lko5353531100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बंद होगी लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं बंद होगी लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर हसनपुर गांव के निकट स्थित लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद नहीं की जाएगी। रविवार को ग्रामीणों की मांग पर सांसद प्रतिनिधि, इसौली विधायक, रेलवे अधिकारियों के साथ लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे।
ग्रामीणों के आवाजाही की समस्या को लेकर क्षेत्र का सर्वे किया गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद नहीं की जाएगी। ग्रामीणों के आवाजाही के लिए अंडरपास का निर्माण होगा, इसके बाद ही क्रॉसिंग बंद की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
कुड़वार क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-80 सी को बंद होने से नाराज आसपास के ग्रामीणों ने असंतोष जताते हुए रेलवे विभाग के खिलाफ शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रॉसिंग बंद होने से सुरजीपुर, पूरे शिवनाथ तिवारी, गोसाई का पुरवा, पूरे शिवनाथ, पूरे सरफराज समेत अन्य गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो जाएगी। प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अबरार अहमद भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे थे।
विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर क्रॉसिंग खुलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रकरण की शिकायत ग्रामीणों ने सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत कुमार से की। रविवार को फिर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पर जिला मुख्यालय से सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, सहायक मंडल अभियंता मंगल यादव, इसौली विधायक अबरार अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिकारियों के समक्ष आवाजाही की समस्या रखी।
रेलवे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आवाजाही की समस्या को लेकर क्षेत्र का सर्वे किया। निर्णय लिया गया कि लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। अंडरपास का निर्माण होने के बाद ही रेलवे क्रॉसिंग बंद की जाएगी।
अंडरपास का निर्माण पूरा होने तक ग्रामीण आवाजाही के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करेंगे। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मंगल यादव ने बताया कि लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 80 सी पर अं रपास का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
तब तक के लिए क्रॉसिंग को खोल दिया गया है। क्रॉसिंग से आवाजाही शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इस मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी, जगदंबा पांडेय, इंद्र नरायन तिवारी, श्याम बहादुर पांडेय के साथ-साथ स्थानीय प्रधान व लेखपाल मौजूद रहे।
सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग संख्या 80 सी लोधेपुर फाटक बंद करने के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित थे। तय हुआ कि अंडर पास बनने तक फाटक खुला रहेगा। इसका सर्वे कर लिया गया है। इसी गांव में एक और फाटक है। वहां अभी सड़क नहीं है। प्रधान से बात कर 15 दिन में सड़क निर्माण के लिए कहा गया है। लोधेपुर के आसपास दो रेलवे क्रॉसिंग पहली 89 सी दूसरी 90 सी पर अंडरपास का स्ट्रक्चर बन गया है।