Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   List of reservation for Panchayat elections released

पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची जारी

Thu, 04 Mar 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
List of reservation for Panchayat elections released
सुल्तानपुर। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रशासन ने बुधवार भोर में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी। कादीपुर, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर व लंभुआ ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। जिला पंचायत के 45 में 22 पदों को अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए ग्राम प्रधान के 474 पद आरक्षित किए गए हैं। सूची जारी होने के बाद जहां लंबे समय से तैयारियों में लगे कई लोगों को निराश होना पड़ा, वहीं कुछ मनमुताबिक हुए आरक्षण से झूम उठे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पांचों पदों के लिए प्रस्तावित आरक्षण सूची डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति का अनुमोदन मिलने के बाद पंचायतराज विभाग ने बुधवार भोर में जारी कर दी। सूची को लेकर मंगलवार देर रात तक विकास भवन के पास जमा लोग बुधवार की भोर में प्रस्तावित आरक्षण चार्ट देखने के बाद ही हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख पद की सूची देखने के बाद काफी लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई जबकि मनमुताबिक सीट न मिलने पर कई लोगों को निराशा हाथ लगी। ऐसे लोग अब आपत्ति का सहारा ढूंढ रहे हैं।
प्रस्तावित सूची में जिला पंचायत के 45 में से अनुसूचित जाति महिला के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए छह पद आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए चार व पिछड़ा वर्ग के लिए आठ पद आरक्षित घोषित हुए हैं। महिला के लिए सात व 16 पद को प्रशासन ने अनारक्षित किया है।
ग्राम प्रधान के 979 पदों में से अनुसूचित जाति के लिए 216 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 76 महिलाओं का पद भी शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 258 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें 90 महिलाओं का पद भी शामिल किया गया है। 165 पद महिला व 340 ग्राम प्रधान पद अनारक्षित किए गए हैं।
14 ब्लॉक प्रमुख में पांच कादीपुर, दोस्तपुर, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर व लंभुआ का पद अनारक्षित कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख के लिए छह पद पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। अन्य पदों को आरक्षण के दायरे में लाया गया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह का प्रस्तावित सूची पर अनुमोदन मिलने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की सूची चस्पा करने के लिए भेज दी है।
जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत में भी चस्पा की गई है। बुधवार दोपहर बाद समिति की स्वीकृति के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य की प्रस्तावित आरक्षण सूची भी पंचायतराज विभाग ने जारी कर दी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी प्रस्तावित सूची पर चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ब्लॉक, जिला पंचायतराज कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में आपत्तियां दी जा सकेंगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 13 या 14 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि त्रिस्स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। सूची के साथ एक नोटशीट भी बनवाई गई है जिसमें पारदर्शिता के लिए अपनाई गई आरक्षण प्रक्रिया के तरीके का उल्लेख किया गया है। शीट देखकर लोग कहीं खामी मिलने पर आपत्ति कर सकते हैं। आपत्तियों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख अनुसूचित जाति महिला के लिए कुड़वार, अनुसूचित जाति के लिए अखंडनगर व करौंदीकलां क्षेत्र पंचायत आरक्षित की गई है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए धनपतगंज व पिछड़ा वर्ग के लिए प्रतापपुर कमैचा और भदैयां ब्लॉक प्रमुख पद आरक्षित किया गया है। महिला के लिए कूरेभार, दूबेपुर व बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख पद आरक्षित है। कादीपुर, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर व लंभुआ ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित रखा गया है।

जिला पंचायत सदस्य वार्डवार आरक्षण:-
(अनुसूचित जाति महिला)- 13-मोतिगरपुर- जयसिंहपुर, 15- जयसिंहपुर, 36- दूबेपुर, 41- लंभुआ।
(अनुसूचित जाति)- 9- कादीपुर-दोस्तपुर, 11- दोस्तपुर-मोतिगरपुर, 16- जयसिंहपुर, 21- कूरेभार-धनपतगंज, 24- धनपतगंज-कुड़वार, 37- दूबेपुर-भदैयां।
(पिछड़ा वर्ग महिला)- 4- अखंडनगर-कादीपुर, 38- भदैंया, 39- भदैंया, 40-भदैंया-लंभुआ।
(पिछड़ा वर्ग)-5- कादीपुर-करौंदीकलां, 7- करौंदीकलां-कादीपुर, 8-कादीपुर, 12-मोतिगरपुर, 20- कूरेभार, 30- कुड़वार, 33-दूबेपुर, 43- लंभुआ-पीपी कमैचा।
(महिला)- एक- अखंडनगर, दो- अखंडनगर, 14- जयसिंहपुर, 28- बल्दीराय-धनपतगंज, 29- कुड़वार, 31- कुड़वार, 42- लंभुआ।
(अनारक्षित)- तीन- अखंडनगर, छह- करौंदीकलां, 10- दोस्तपुर, 17- जयसिंहपुर-कूरेभार, 18- कूरेभार, 19- कूरेभार, 22- कूरेभार-धनपतगंज, 23- धनपतगंज, 25-बल्दीराय, 26- बल्दीराय, 27- बल्दीराय, 32- कुड़वार-दूबेपुर, 34- दूबेपुर, 35- दूबेपुर, 44- पीपी कमैचा, 45- पीपी कमैचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed