{"_id":"6a46aa871779941509025755","slug":"lions-club-parijat-celebrated-doctors-day-and-ca-day-with-great-enthusiasm-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-159656-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लायंस क्लब पारिजात ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स-सीए डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लायंस क्लब पारिजात ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स-सीए डे
Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लायंस क्लब पारिजात की ओर से बुधवार देर शाम डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
क्लब ने सीए संतोष सिंह, सीए मनमोहित सिंह, सीए सौरभ कांत के अलावा डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अमित कौशल और डॉ. पवन सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन लायन श्याम गुप्ता ने किया। क्लब अध्यक्ष अनुराग आनंद जायसवाल ने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
इस मौके पर अमित बरनवाल, ऋषि अग्रहरि, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, शिशिर जायसवाल, निखिल बरनवाल, पंकज, अलका गुप्ता, विनय जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद