फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lightning in the city for six hours on Dhanteras

धनतेरस पर शहर में छह घंटे गुल रही 50 हजार आबादी की बिजली

Fri, 13 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lightning in the city for six hours on Dhanteras
सुल्तानपुर। धनतेरस पर शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र के 50 हजार आबादी की बिजली गुल रही। करीब छह घंटे बाद फॉल्ट ठीक होने के बाद रात में आपूर्ति शुरू हो सकी। इस बीच धनतेरस पर प्रमुख बाजार अंधेरे में डूबा रहा। अंधेरे से बाजार का मजा किरकिरा हो गया।
विज्ञापन

पयागीपुर पारेषण के 133 केवी विद्युत उपकेंद्र से शहर के डाकखाना चौराहा सब स्टेशन के लिए निकली हाईटेंशन लाइन के पोल में बृहस्पतिवार की शाम एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर से पोल के साथ 33 केवीए हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन खराब होते ही शहर का डाकखाना उपकेंद्र करीब सवा पांच बजे बंद हो गया।
विज्ञापन

शहर का डाकखाना उपकेंद्र बंद होते ही चौक, शाहगंज, गंदानाला रोड, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, सिविल लाइन, विवेकनगर, पुलिस लाइंस, बढ़ैयावीर समेत प्रमुख जगहों की बत्ती गुल हो गई। घंटाघर चौक समेत प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र की बिजली कटने से बाजार में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दुकानों को रोशन किया लेकिन गलियों व सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। इसकी वजह से बाजार का मजा किरकिरा हो गया। फॉल्ट में लाइन कटने से बाजार समेत करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप रही।

धनतेरस पर बिजली कटने की सूचना पर अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा के निर्देश पर इंजीनियर व कर्मी मौके पर पहुंच गए। टूटे पोल का हटाकर नया पोल लगाने व तार को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया गया। रात करीब पौने 11 बजे लाइन दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात को आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed