{"_id":"6a7f576d6b8abcd6c2093912","slug":"life-threatening-attack-on-businessman-fir-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162897-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारी पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारी पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 14 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ। जमखुरी निवासी व्यापारी राजेश सिंह (47) पर शुक्रवार देर शाम विपक्षियों ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी राजेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जमखुरी निवासी हर्ष सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम 6:00 बजे उनके पिता राजेश सिंह लंभुआ-जमखुरी मार्ग पर एक पान की दुकान पर मौजूद थे।
उसी दौरान गांव के सूरज गिरी व चौपरिया निवासी अंकित मिश्र ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि असलहे के बट से कंधे, पीठ व नाक पर वार किया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)