फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Life suffering from heat

गर्मी से जनजीवन बेहाल

Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Life suffering from heat
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : अमर उजाला
जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को शनिवार को भी राहत नहीं मिल पाई। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पुरवा हवा चलने से दिन भर उमस जारी रही। मौसम  विभाग के मुताबिक रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान में वृद्धि  दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को भी जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। भोर में आसमान में हल्के बादल रहने के बाद सुबह करीब सात बजे मौसम साफ हो जाने से धूप निकल आई। करीब नौ बजे आते-आते तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


दोपहर के समय चिलचिलाती  धूप होने लगी। दिन भर हुई भीषण गर्मी होने से जनजीवन बेहाल हो गया। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता  का  सहारा लेना पड़ा। पुरवा हवा चलने उमस भरी गर्मी जारी रही। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग  की मानें तो रविवार को मौसम  साफ रहने और तापमान में इजाफा होने  की  संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया  कि  शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 76-41 फीसदी   रही। उत्तरी-पुरवा हवा की  गति 3.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed