फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Life imprisonment to a child girl

नौ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को उम्रकैद

Fri, 06 Nov 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to a child girl
सुल्तानपुर। नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राहुल प्रकाश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची के साथ 27 जून 2014 को दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतका की लाश गांव में स्थित खेत में पाई गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात में दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के गांव के ही आरोपी अरुण सिंह को मामले में आरोपित किया था। पुुलिस ने आरोपी अरुण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक सीएल द्विवेदी ने घटना को साबित करने के लिए सात गवाहों को कोर्ट में पेश किया था। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राहुल प्रकाश ने शुक्रवार को साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी अरुण सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद व जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है।
सुल्तानपुर। भांजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश पीके जयंत ने आरोपी चचेरे मामा को 10 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामला लंभुआ कोतवाली से जुड़ा है।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 17 अगस्त 2011 को स्कूल पढ़ने गई थी।
आरोप है कि रिश्ते में चचेरा मामा आरोपी ओम प्रकाश मिश्र निवासी ग्राम धरियाकला हिनौता थाना हैदरगंज जिला फैजाबाद (अब अयोध्या) किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश पीके जयंत ने आरोपी चचेरे मामा ओम प्रकाश मिश्र को दोषी मानते हुए 10 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed