Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Life imprisonment for innocent's killer after rape

सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को उम्रकैद

Mon, 16 Mar 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for innocent's killer after rape
सुल्तानपुर। सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उस्तरा से गला रेतकर हत्या करने के मामले में सोमवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राहुल प्रकाश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना की आधी धनराशि मृतका के पिता को देने का आदेश दिया है। मामला दोस्तपुर थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची 20 फरवरी 2015 को दोपहर करीब 11 बजे गांव में ही खेलने गई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे बच्ची की लाश गांव के उत्तर तरफ स्थित एक खेत से बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतका के गांव के ही दिलीप शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर अधिवक्ता जितेंद्रनाथ मिश्र व अरविंद सिंह राजा ने घटना को साबित करने के लिए आठ गवाहों को कोर्ट में पेश किया।
सोमवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राहुल प्रकाश ने दोनों पक्षों की बहस व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी दिलीप शर्मा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने जुर्माना की आधी धनराशि मृतका के पिता को देने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष ने बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी दिलीप शर्मा को फांसी की सजा देने की मांग की है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्रनाथ मिश्र व अरविंद सिंह राजा ने कहा कि आरोपी ने रेप व मर्डर करके जघन्य अपराध किया है। लिहाजा उसे फांसी की सजा से दंडित किया जाए। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी को कम से कम सजा देने की मांग की।

दुष्कर्म व हत्या के आरोपी दिलीप शर्मा को पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 22 फरवरी 2015 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसे जिला न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक जमानत नहीं मिल पाई थी। आरोपी के जेल में रहने के दौरान मुकदमे की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed