फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   life disturb by umidity and heat

उमस और गर्मी से जनजीवन बेहाल

Sat, 20 Jun 2015 10:43 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुरवा हवा के बीच दिन भर भीषण उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  शनिवार को धूप एवं बदली के बीच तापमान में गिरावट आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं  मिली।  मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बदली रहने और छिटपुट बारिश की  संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए  रहे। आसमान में बादल रहने के साथ ही पुरवा हवा चलने से मौसम खुशनुमा  रहा।
दोपहर आते-आते मौसम का मिजाज बदला और तेज धूप निकल आई। बीच-बीच में तेज धूप व बदली से  लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
 धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा  व छाते का सहारा लिया। तापमान में गिरावट आने के बाद भी पुरवा हवा चलने से  लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

गर्मी से जिले का जनजीवन  अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल रहने और छिटपुट  बारिश के आसार जताए हैं। 
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय  कुमारगंज  के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार  को अधिकतम तापमान 37.5 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान  सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम  में नमी 70-55 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 4 किलोमीटर  प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 86 प्रशिक्षु शिक्षकों के एक बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण एक ही कमरे में कराया जा रहा है।
 शनिवार को प्रशिक्षण के समय प्रशिक्षु शिक्षिका प्रभा अग्रहरि गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ी। मास्टर ट्रेनर व अन्य प्रशिक्षु शिक्षकों ने शिक्षिका को पंखे के नीचे लाकर बैठाया। थोड़ी देर बाद उसे डायट प्रशासन ने घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed