{"_id":"5df3c9468ebc3e87bc068fa6","slug":"life-disrupted-due-to-rain-cold-increased-sultanpur-news-lko497593237","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र में पिछले करीब 15 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गलन भरी ठंड से लोग बेहाल रहे। बच्चे विद्यालय नहीं जा सके। क्षेत्र में परिषदीय व अन्य विद्यालय बंद रहे। बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। बुआई का कार्य भी बाधित हो गया।
क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे सूरज के दर्शन नहीं हुए। देर शाम रिमझिम शुरू हो गई जो रुक-रुक कर पूरी रात चलती रही।
शुक्रवार सुबह हवाओं के साथ तेज बारिश हुई खेतों में पानी दिखाई पड़ने लगा। बारिश के चलते खेतों में कटी व खलिहान में रखी धान की फसल खराब हो गई है। गेहूं की बुआई को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
लोग घरों में अलाव व बिस्तर के सहारे पड़े रहे। दोपहर तक सड़कें सूनी रहीं। दोपहर बाद बाजारों में कुछ चहल-पहल दिखी। ठंड के चलते लोग अपने को गर्म कपड़ों तथा रेनकोट से ढंके आते-जाते दिखाई पड़े।
बारिश के चलते तकरीबन विद्यालयों में ताला लगा रहा। हालांकि जिलाधिकारी की ओर से विद्यालयों को बंद करने का आदेश भी शुक्रवार सुबह जारी कर दिया गया था।