फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Led bulbs start selling

कस्बों और उपकेंद्रों पर एलईडी बल्ब बिक्री शुरू

Fri, 08 Jan 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

विद्युुत बचत योजना के तहत शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी एलईडी बल्ब की बिक्री शुरू करा दी गई है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों में भी स्टॉल लगाकर एलईडी की बिक्री शुरू करा दी गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में एलआईडी योजना को पूरी सफलता नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


विद्युत बचत योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा रियायती दरों पर एलईडी बिक्री के चलाए जा रहे वितरण कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े कस्बों में भी स्टॉल लगवाए गए  हैं। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता शुभचंद्र झा के निर्देश पर चांदा, सूरापुर, कादीपुर, लंभुआ, धम्मौर, रामगंज में एलईडी बिक्री के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। बड़े कस्बों में दो-दो जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


 इसके अलावा शहर में भी करीब एक दर्जन स्थानों पर एलईडी की बिक्री रियायती दरों पर कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का लाभ विभाग को पूरा नहीं मिल पा रहा है। अधिकतर विद्युत बल्बों का प्रयोग करने वाले ग्रामीण सौ रुपये प्रति पीस में इसे खरीदने से भाग रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में इसका लाभ विभाग को नहीं मिल पा रहा है। अधीक्षण अभियंता एससी झा का कहना है कि जागरूकता के अभाव में यह दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed