फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High number of patients with fever, cough, and cold.

Sultanpur News: बुखार, खांसी, जुकाम के ज्यादा आए मरीज

Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
High number of patients with fever, cough, and cold.
पीएचसी धम्मौर में मरीज देखतीं चिकित्सक। -संवाद
सुल्तानपुर। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक के चलते वायरल बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद निशुल्क दवाएं वितरित कीं और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीजों व उनके तीमारदारों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पानी और बाहर के खाने से परहेज करने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में रविवार को आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों ने बुखार, खांसी, कान दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बताई। चिकित्सक डॉ. शारका बीबी ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और दवाएं वितरित कीं। शनिचरा के महेश कुमार बुखार और खांसी से परेशान थे।

वहीं, बिकना निवासी बसीउल्ला की जांच में ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला। मामपुर की आसमा बानो ने कान दर्द की शिकायत की। जांच के बाद सभी का उपचार किया गया। मेले में फार्मासिस्ट विजय नारायण मिश्रा, एएनएम रहनुमा बानो समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में करीब 60 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। 30 से अधिक लोगों की जांच की गई। भदैंया सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने मेले का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों को जरूरी निर्देश दिए।


सकवा, धनीपुर, रामगढ़, खानीपुर, भरसारे और भुआपुर समेत कई गांवों से मरीज पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. आदर्श सहाय ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed