{"_id":"6acd2e4c7973b51f1f003e0a","slug":"lawyers-launch-a-protest-against-the-sir-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-167066-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसआईआर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसआईआर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अधिवक्ता। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के अधिवक्ताओं ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा। वहीं, कादीपुर तहसील में अधिवक्ता शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के हालिया निर्णयों से एक विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचा है और आम जनता को असुविधा हुई है।
उधर, कादीपुर में शैलेश त्रिपाठी ने कोलकाता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर हमले और दस अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने सरकार पर कानून का शासन बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान शशांक पांडेय, सचिन मिश्र, महेश तिवारी, प्रतिमा, मानसी, बालकृष्ण मिश्र और राजेश तिवारी समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।