{"_id":"65808d4eb9673135600686bb","slug":"land-will-be-acquired-for-the-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-6952-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मिर्जापुर-अयोध्या हाईवे के लिए अधिग्रहीत की जाएगी साढ़े 35 हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मिर्जापुर-अयोध्या हाईवे के लिए अधिग्रहीत की जाएगी साढ़े 35 हेक्टेयर भूमि
Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिर्जापुर-अयोध्या हाईवे के चौड़ीकरण के लिए जिले में सात गांवों की करीब 35.72 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। पैमाइश के बाद रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन ने भूमि का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दावे-आपत्तियों के निस्तारण का दावा किया है।
मिर्जापुर के विंध्यधाम से लेकर श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या तक हाईवे के चौड़ीकरण की मंजूरी के बाद जिले के हिस्से में पड़ने वाले करीब 40 किमी मार्ग का चौड़ीकरण करके फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वे में जिले की कादीपुर तहसील के सात गांवों की फोरलेन के जद में आ रही भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।
इसमें सात गांवों के 362 गाटों की सरकारी व निजी भूमि को अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गाटों के प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। इसमें दो जूनियर हाईस्कूल के फार्म, तालाब, सड़क व सरकारी आबादी समेत निजी भूमि आ रही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने भूमि का मूल्यांकन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि भूमि का मूल्यांकन कराने के बाद मुआवजे का निर्धारण करके उसकी राशि नेशनल हाईवे से मांगी जाएगी। धनराशि मिलने के बाद संबंधित किसानों को उसका वितरण किया जाएगा। इसके बाद भूमि को कब्जे में लेकर एनएचएआई को दिया जाएगा।
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
बेलवाई माधौपुर, भिउरा, कलान, कटैया, ख्वाजापुर, मुरादाबाद व पतार खास।