{"_id":"5e34702a8ebc3e4b5a781b00","slug":"labour-died-in-accident-sultanpur-news-lko5059639198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर मशीन से गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर मशीन से गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित शाहपुर लपटा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर से जुड़े मिक्सर मशीन के ऊपर बैठा मजदूर नीचे गिर पड़ा। मजदूर पर मिक्सर मशीन चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव निवासी निकाऊ मिस्त्री ने ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन को जोड़कर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव छत ढालने के लिए भेजा था। रास्ते में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास ट्रैक्टर पहुंचा था कि उसका पहिया निकल गया।
इससे मिक्सर मशीन पर बैठा मजदूर हरिवंश (55) निवासी बढ़ौनाडीह थाना मोतिगरपुर नीचे गिर गया। इस बीच उस पर मिक्सर मशीन चढ़ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूर इस उम्मीद से हरिवंश को लेकर सीएचसी पहुंचे कि शायद वह बच जाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।