फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Laborer riding bike dies after colliding with pickup truck on highway

Sultanpur News: हाईवे पर पिकअप से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 17 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding bike dies after colliding with pickup truck on highway
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर उतुरी गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित पिकअप से टकराकर बाइक सवार अमेठी जिले के पीपरपुर के बीकापुर निवासी मजदूर सुरेश कुमार (55) की मौत हो गई। वह पखरौली गांव से बाइक से अपने घर जाने के लिए अकेले ही निकले थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना बुधवार देर शाम सात बजे हुई। सुरेश बाइक से पयागीपुर की ओर से घर जा रहे थे। उतुरी गांव के पास उनकी बाइक से पीछे से जा रही अनियंत्रित पिकअप टकरा गई। दुर्घटना में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed