फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kanshiram feeder closed for five hours due to insulator breakdown

Sultanpur News: इंसुलेटर दगने से पांच घंटे बंद रहा कांशीराम फीडर

Wed, 25 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram feeder closed for five hours due to insulator breakdown
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के कांशीराम फीडर की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर दगने से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे करीब पांच हजार आबादी गर्मी में परेशान रही। सुबह लोगों को नहाने व पीने के लिए पानी की तलाश करनी पड़ी।
विज्ञापन



दूबेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के दिखौली गांव में सोमवार देररात तीन बजे कांशीराम फीडर की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर दग गया। फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में खामी दुरुस्त नहीं की जा सकी। इसलिए गोराबारिक, अमहट, तमेहड़ी, तुराबखानी, दूबेपुर, अंकारीपुर, छरौली, दिखौली दादूपुर समेत कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। जेई जियालाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को बदलकर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कांशीराम फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसी उपकेंद्र के रानीगंज फीडर की बिजली आपूर्ति मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे बंद कर दी गई। क्षेत्र के भुआपुर, अफलेपुर, ताजपुर, सैनानी विहार कॉलोनी, कर्मयोगीनगर व नवीन सब्जी मंडी परिसर अमहट समेत कई मोहल्लों व गांवों में शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। पकड़ी उपकेंद्र के बालमपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन पर सेमरी पुरुषोत्तमपुर गांव में डाल गिरने से तार टूट गया। जिससे लगभग दो घंटे तक फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की बिजली बेपटरी
सुल्तानपुर। हवा व रिमझिम बरसात के बीच शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। सोमवार रात चौक, निरालानगर, विवेकनगर, करौैंदिया देहात, लालडिग्गी, बढैयावीर आदि मोहल्लों में कटौती जारी रही। मंगलवार को दिन में भी बिजली की आवाजाही रही। शहरवासियों को रात व दिन में गर्मी से परेशान होना पड़ा। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि ओवरलोड से फाॅल्ट हो रहा है। खामी दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed