{"_id":"56fc02eb4f1c1ba47af00204","slug":"kalash-yatra-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रों के बीच निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रों के बीच निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर में निकली कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सीताकुंड धाम पर बुधवार को आदि गंगा मां गोमती स्वच्छता संकल्प यज्ञ व संगीतमयी कथा का शुभारंभ किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने मां गोमती का जल कलश में भरकर कलश यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन
सीताकुंड धाम पर बुधवार को पांच दिवसीय संगीतमयी कथा का वैदिक मंत्रों के साथ शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर तिकोनिया पार्क होते हुए चौक घंटाघर, शाहगंज चौराहा, परिजात वृक्ष, पर्यावरण पार्क होते हुए कलश यात्रा निकाल पुन: सीताकुंड धाम पहुंचीं। कलश यात्रा में आदर्श जूनियर हाईस्कूल पारा बाजार के बच्चों ने झांकी निकाल लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन गोमती मित्र मंडल समिति व गायत्री परिवार कुड़वार नाका ने किया। इस मौके पर बाबा महंत मोहनदास, बाबा भट्टाचार्य, बाबा राम मूरतदास, बाबा दयाराम दास, संरक्षक सुधाकर सिंह, अजय सिंह लौहर, सालिकराम प्रजापति, मदन सिंह, राजेश पाठक, बृजेश पाठक, कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अंजू श्रीवास्तव, विमला कसौंधन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन