फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kakwa crossing closed, route diverted

ककवा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने  से एक लाख आबादी परेशान

Fri, 06 Oct 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 06 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Kakwa crossing closed, route diverted
लोगों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित गेट संख्या 102 (ककवा रेलवे क्रॉसिंग) पर शुक्रवार सुबह रेलवे की ओर से लाइन व स्लीपर बदलने का कार्य किया जा रहा था। मरम्मत के चलते रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दिन भर सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरपीएफ जवान तैनात रहे। दिन भर ट्रेनों को कॉशन पर निकाला गया। क्रॉसिंग बंद होने से करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई। 

विज्ञापन

 

लखनऊ वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित गेट संख्या 102 (ककवा रेलवे क्रॉसिंग) पर ओवरब्रिज न बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को आए दिन जाम व अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ककवा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक में लगे स्लीपर व लाइन नीचे धंस गई थी। इससे रेल यातायात संचालन में समस्या हो रही थी। विभाग की ओर से शुक्रवार को गेट के रेलवे ट्रैक पर लगे स्लीपरों व लाइन को बदलने का कार्य सुबह से शुरू हुआ।

विज्ञापन


कार्य शुरू होने के पूर्व रेलवे क्रॉसिंग गेट को सील कर दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद होने से सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस रेलवे क्रॉसिंग से अमेठी के अलावा प्रतापगढ़ व रायबरेली के राहगीरों की आवाजाही है। प्रतिदिन करीब एक लाख  लोग चार पहिया दो पहिया वाहनों से गुजरते हैं। शुक्रवार को दिन भर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार पहिया, दो पहिया व भारी वाहन चालकों को मायूस लौटना पड़ा। क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहनों को कई किलोमीटर का लंबा सफर तय कर अमेठी कस्बे में दाखिल होने को मजबूर होना पड़ा। वहीं साइकिल सवार राहगीर गेट से आगे रेलवे ट्रैक से किसी तरह पार होते दिखाई पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed