{"_id":"5fba99048ebc3e9c012812fa","slug":"kakrahiya-team-defeated-babaganj-sultanpur-news-lko551244881","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में ककरहिया टीम ने बाबागंज को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में ककरहिया टीम ने बाबागंज को दी शिकस्त
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुंवर बहादुर सिंह गिरवर क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को क्षेत्र के डीह गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला मैच ककरहिया व बाबागंज की टीम के बीच खेला गया। मैच में ककरहिया की टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कराई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को क्षेत्र के डीह गांव के खेल मैदान में कुंवर बहादुर सिंह गिरवर क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मैच ककरहिया व बाबागंज टीम के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ककरहिया टीम के बल्लेबाज पिंटू ने 41 रन का योगदान दिया। ककरहिया टीम ने कुल 76 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबागंज टीम 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह से 20 रनों की बढ़त से ककरहिया की टीम ने जीत दर्ज कराई। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी निर्मल सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। अंपायर की भूमिका विक्रम सिंह व हरभजन सिंह ने निभाई। इस मौके पर आशीष सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, मनोज, बबलू, शुभम, शिवकुमार, अनुज, प्रशांत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।