{"_id":"671d712191c8550f42047964","slug":"joint-team-sent-to-resolve-revenue-matters-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121443-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए भेजी गई संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए भेजी गई संयुक्त टीम
Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर/ मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर 12 विवाद के मामले आए। अमेठा निवासी तारावती की खेत की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। जासरपुर नरही निवासी जान मोहम्मद के खेत में लगाया गया पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद चल रहा है।
सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने राजस्व टीम के साथ पुलिस को दोनों मामलों के निस्तारण के लिए भेजा है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अनिरुद्ध श्रीवास्तव, लेखपाल रईस खान, मुफीद अहमद, विवेक पांडेय मौजूद रहे।
मौके पर निपटाई समस्या
मोतिगरपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई हुई। नानेमऊ गांव में रास्ते व भूमि विवाद मामलों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई करते हुए तहसीलदार ने मौके पर निस्तारण कराया। समाधान दिवस में कुल 19 शिकायत आईं। अन्य मामलों में तहसीलदार मयंक मिश्र व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए स्थलीय सत्यापन के बाद निस्तारण का निर्देश दिया है। इस मौके पर लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव, विनय पांडेय, पवन मिश्र मौजूद रहे।