फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jewelery worth Rs 1.30 lakh was sold by paying one thousand rupees

Sultanpur News: एक हजार रुपये देेकर 1.30 लाख के जेवर किए पार

Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 1.30 lakh was sold by paying one thousand rupees
कूरेभार कस्बा क्षेत्र में सराफा की दुकान पर जेवर देखते युवक व महिला। 
कूरेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र स्थित सराफा की दुकान में शनिवार ग्राहक बनकर पहुंचे युवक व महिला ने व्यापारी को चकमा दे दिया और सोने की चेन व झाला लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि दोनों ने एक हजार एडवांस देकर 1.30 लाख रुपये का जेवर पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पीड़ित सराफा व्यापारी ने कूरेभार थाने में तहरीर दी है। कूरेभार कस्बा निवासी कृष्ण चंद्र की मुख्य चौराहे पर सराफा की दुकान है। उनका आरोप है कि शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे उनकी दुकान पर युवक के साथ एक महिला पहुंची। दोनों ने कृष्णचंद्र से सोने का झाला व सोने की चेन दिखाने को कहा। इसी बीच दोनों ने एक सोने की चेन व एक सोने का झाला पसंद किया।
विज्ञापन

दोनों ने एडवांस के तौर पर एक हजार रुपये देकर कहा कि 10 मिनट बाद हम पूरा पैसा देकर जेवर ले जाएंगे। देर शाम तक वह दोनों वापस नहीं आए तो कृष्णचंद्र ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंंग को चेक की। जिसमें युवक व महिला आभूषण चोरी करते हुए दिखे। उनकी दुकान से चोरी हुई सोने की चेन व झाला का वजन लगभग 15 ग्राम है। इसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी कृष्णचंद्र ने रविवार को कूरेभार थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की। चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अमर उजाला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्रभारी निरीक्षक शारदेंदुु दुबे नेे बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed