फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jal Jeevan Mission's work found sluggish in review

Sultanpur News: समीक्षा में जल जीवन मिशन का काम मिला सुस्त

Sat, 10 Aug 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission's work found sluggish in review
सुल्तानपुर। विधानसभा के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की पहली समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का कार्य सुस्त मिला। इसके साथ ही कई अन्य कार्य समय से पूर्ण नहीं पाए गए। समिति के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को समय से काम पूरा कराने के साथ उसमें गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष जल निगम की हर घर जल योजना की प्रगति सुस्त पाई गई। ग्रामीणों को लक्ष्य के सापेक्ष पानी का कनेक्शन देने में भी धीमी गति मिली। समिति की संयोजक सरिता भदौरिया, सदस्य डाॅ. अवधेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह ने अन्य निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के विभागों से योजनाओं व कार्यों की जानकारी ली। सदस्यों ने अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास, सिडको, राजकीय निर्माण निगम, राज्य सेतु निगम व विद्युत निगम समेत अन्य के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसे समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि समीक्षा में कार्यों पर बराबर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन




समीक्षा के बाद समिति के सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत दूबेपुर विकास खंड के हरखी दौलतपुर में बनाई गई पानी की टंकी का जायजा लिया। प्रधान से ग्रामीणों को टंकी से पानी व अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। इसके बाद शहर के सीताकुंड घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से बनवाए गए चित्रगुप्त धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इसमें इस्टीमेट के मुताबिक कार्य पाया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अंकुर कौशिक, उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी/पर्यटन अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed