फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jaisinghpur SDM suspended for negligence in monitoring works

Sultanpur News: कार्यों की निगरानी में लापरवाही पर जयसिंहपुर एसडीएम निलंबित

Sat, 14 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur SDM suspended for negligence in monitoring works
गाजियाबाद। सर्दी धीरे धीरे अपने रंग में आ रही है। सुबह के समय कोहरा तो पड़ ही रहा है, अब रात में पाला भी गिरने लगा है। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा भी कंपकंपी छुड़ा रही है। राहत सिर्फ इतनी है कि दिन में धूप निकल रही है। इसी धूप की वजह से शुक्रवार को पारे में थोड़ा सा उछाल आया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को देहात में इस सीजन का पहला पाला पड़ा। शुक्रवार की सुबह फसलों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछी नजर आई। सुबह से समय कड़ाके की सर्दी रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले सात दिन में सर्दी का सितम बढ़ेगा। पाला इसी तरह पड़ता रहेगा। हवा की गति कम हो सकती है। कोहरा पड़ने का भी अनुमान है।
विज्ञापन



अगले पांच दिन का अनुमानित तापमान



तारीख अधिकतम न्यूनतम



14 दिसंबर 22 05

15 दिसंबर 21 03
16 दिसंबर 21 03

17 दिसंबर 22 04
18 दिसंबर 22 04


अस्पतालों में ठंड से बचाव के करें इंतजाम
( निर्देश जारी )
माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। चिकित्सालयों में ठंड से बचाव के इंतजाम करने के साथ-साथ रैन बसेरे तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ठंड से बचाव के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। वार्ड में हीटर, वार्मर, कंबल की व्यवस्था कराने से लेकर दरवाजे, खिड़कियों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं। टीम गठित कर रात आठ बजे से लेकर सुबह तक निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बच्चा वार्ड और उसके सभी विभागों में तापमान को नियंत्रित रखने के उपकरणों को क्रियाशील कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीने में दर्द के बाद रेलवे कर्मचारी की मौत

गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे कर्मचारी कृष्ण कुमार ( 56) की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें एमएमजी अस्पताल लेकर आए । वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरादनगर के ब्रिज विहार निवासी कृष्ण कुमार शुक्रवार को रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। स्टेशन के करीब बने ऑटो स्टैंड के पास अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उनकी बेटी ने बताया कि पापा को दर्द के साथ बेचैनी भी होने लगी। उनको एंबुलेंस से एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। एमएमजी के सीएमएस डॉ. राकेश ने बताया कि बेटी से बातचीत के आधार पर ऐसा लग रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed