{"_id":"665e2da92d3ceb901f01e438","slug":"jailed-history-sheeter-dies-during-treatment-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114225-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कारागार में बंद हिस्ट्रीशीटर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कारागार में बंद हिस्ट्रीशीटर की इलाज के दौरान मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर/मोतिगरपुर। मेडिकल कॉलेज में जिला कारागार के मानसिक रोग से बीमार बंदी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मोतिगरपुर थाने का हिस्ट्रशीटर भी था। उसके खिलाफ चोरी और हत्या के प्रयास, मारपीट जैसे अनेक केस दर्ज हैं। जेल प्रशासन की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह (भटपुरा) निवासी शुभम वर्मा (28) मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के एक केस में फरवरी से जेल में निरुद्ध था। उसका मानसिक रोग का उपचार भी चल रहा था। हालत गंभीर होने पर जेल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने बताया कि शुभम मानसिक रोगी था जिसका उपचार चल रहा था। इसी के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी दे दी गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
परिजनों में मची चीख-पुकार
मृतक शुभम की बड़ी बहन गुड़िया ससुराल में रहती है। छोटा भाई शिवम वर्मा (24) मां शोभावती के साथ घर पर रहता है। सोमवार को वह अपनी मां को लेकर शहर आया था। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता सूरत में गाड़ी चलाते हैं।